आंधी में उड़ा टीनशेड,चपेट में आकर अधेड़ की मौत


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। गत दिवस आयी तेज आंधी व बारिश के बीच गांवो मे किसानो की फसले तबाह हो गयी। वहीं आंधी से उड़े टीनशेड से एक किसान की चपेट मे आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हल्का लेखपाल गौरव गांधी ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेजी गई पीडित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। 
           मिली जानकारी अनुसार सोमवार देर रात आई तेज आधी व बरसात से थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव मल्लहन पुरवा मे एक टीन शेड उड़ गया। जिसके चपेट में आने से 55 वर्षीय रामकिशुन पुत्र ननकउ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल अयोध्या लेकर गए जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
        इस बाबत हल्का लेखपाल गौरव गांधी ने कहा कि जब आंधी चलती देख मृतक छत पर रखे कंडे को ढकने के लिए गया तभी पास मे रखा टीन शेड उडा।जिसकी चपेट मे आकर रामकिशुन गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के होलापुर काजी लोलपुर इस्माइलपुर लिदेहना सतिया सिंकदरपुर सुरजापुर परसापुर थनवा परसापुर लौव्वावीरपुर कनकपुर बालापुर तुरकौली कोल्हमपुर इमाम खडौआ उमारिया सहित करीब एक दर्जन गांवो के तमाम किसानो की फसले खेतों मे गिर गयी। नगरपालिका के नगर से गोंडा रोड किनारे लगा प्रदर्शनी का पंडाल हवा में उड़कर अस्त व्यस्त हो गया।
          प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तेज आंधी में उड़े टीन शेड के चपेट में आने से अधेड़ मौत हुई है।शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस