देहात कोतवाली की महिला आरक्षी दीपांशी मिश्रा को महिला कल्याण बालविकास पुष्टाहार मंत्री ने किया सम्मानित

     महिला आरक्षी दीपांशी मिश्रा को सम्मानित करती               महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली देहात में तैनात महिला आरक्षी को राजधानी के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्या द्वारा सम्मानित किया गया।
            प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित लोकभवन में मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ संस्करण (फेज 4.0) के अवसरपर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की गरिमामयी उपस्थिति में मिशन शक्ति फेज 4.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। मिशन शक्ति 4.0 के तहत लखनऊ में हुए कार्यक्रम में बाल विकाश एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा में तैनात महिला आरक्षी दीपंशी मिश्रा को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर सम्मानित किया। प्रदेश की 15 महिला आरक्षीयों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने पर चयन किया गया था। 
महिला आरक्षी दीपांशी मिश्रा ने किया जिले का नाम रोशन

थाना कोतवाली देहात की महिला आरक्षी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को साइबर अपराध से जागरूक करने के साथ ही महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के सम्बन्ध में व साइबर हेल्पडेस्क पर नियुक्त रहकर साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितो की शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया गया था।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस