माँ वाराही धाम पहुँचे पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, सीसीटीवी कैमरे और लगवाने के दिया आदेश
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज स्थित मां बाराही धाम पहुंचकर दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगी। मां बाराही मंदिर परिसर का सोमवार की शाम को पुलिस अधीक्षक ने माँ वाराही दरबार में माथा टेक कर पूजन अर्चन किया।तदुपरान्त सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज को सुरक्षा के प्रति चौकस रहने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि धर्मार्थ कार्य में कोई भी व्यक्ति अगर व्यवधान उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने के उद्देश्य से उन्होंने थानाध्यक्ष को मंदिर परिसर में और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज संजय तलवार, उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष संजीव वर्मा पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।