विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा ने पदयात्रा निकालकर सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन

         विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने                      तहसीलदार व सीओ को सौपा ज्ञापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में विकास खंड परसपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्तंभ से मिट्टी लेकर के सैकड़ों की संख्या में लोंगों ने विश्वविद्यालय निर्माण पदयात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम अध्यक्ष तथा संयोजक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया कि परसपुर ब्लॉक परिसर में शहीद स्तम्भ से कलश में मिट्टी लेकर गोण्डा माँगे विश्वविद्यालय के तहत निकाली गयी पदयात्रा करनैलगंज तहसील पहुंची। जहाँ पर तहसीलदार कर्नेलगंज को ज्ञापन देने के पश्चात तहसील में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी क्षेत्रीयजनों ने अपने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री से देवीपाटन मण्डल मुख्यालय गोण्डा में ही विश्वविद्यालय बनाये जाने की मांग किया। 
परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांग स्वीकार नही की जाती है।
    इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमोद मिश्र, संयोजक दिग्विजय सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डोमाकल्पी अरविंद पांडेय, परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरूण सिंह, बासुदेव सिंह, शशांक मिश्र, फरहान, सूरज सिंह, तहसील बार के मंत्री ओम प्रकाश यादव, उत्कर्ष मिश्र, तेज प्रताप सिंह, रणविजय सिंह , सोनू जयसवाल, अवधेश तिवारी, दिनेश ओझा, आनंद पांडेय सहित सैंकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस