कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। थाना क्षेत्र इटियाथोक अन्तर्गत सरहरा पूरे पांडेय निवासी स्वर्गीय दिव्यराज पांडेय द्वारा स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर आत्मदाह करने की घटना की एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और परिजनों को एक करोड मुवावजा देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में प्रर्दशन कर ज्ञापन दिया गया।
जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिसमें हत्या की एफआईआर दर्ज करने, एसबीआई मुख्य शाखा के सीसीटीवी फुटेज और दिव्यराज के काल डिटेल की जांच कर दोषियों की पहचान करने के साथ ही परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की।
प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे , दिलीप शुक्ला, विनय प्रकाश त्रिपाठी, रफी रैनी, अरविंद शुक्ला , चांद खान, सभासद शाहिद अली कुरेशी, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, मो वसीम, त्रिलोकी नाथ तिवारी, रघुपति त्रिपाठी, मोबीन खान, बाबू, मंजूर अहमद, इरशाद खान, शहजादे मेवाती, राशिद खान, जर्निल हयात, राम जनक वर्मा, हरीराम वर्मा सहित सैकडों कांग्रेसी उपस्थित रहे।