स्वच्छता के लिए आज दौड़ेगा गोण्डा, पहली बार हो रहा प्लॉग रन का आयोजन

 
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

*डीएम नेहा शर्मा की पहल, स्वच्छता के महाभियान से जन-जन को जोड़ने के लिए उठाया कदम* 

*गुरुनानक चौक से होगी शुरुआत, गांधी पार्क में करेंगे श्रमदान* 

गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपदवासियों को स्वच्छता के महाभियान से जोड़ने के लिए अनूठी पहल की है। पहली बार जनपद में स्वच्छता के लिए प्लॉग रन का आयोजन किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाह्न पर प्रस्तावित स्वच्छता के लिए श्रमदान और शासन की ओऱ से स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता के लिए कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी निबन्धक, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन श्रीमती कंचन वर्मा मौजूद रहेंगी। गुरुनानक चौराहे से सुबह 9 बजे प्रस्तावित इस कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य नागरिकों के साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे। 
यह रहेगा प्लॉग रन का रूट स्वच्छता प्लॉग रन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे गुरुनानक चौराहे से की जाएगी। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से नुक्कड़ नाटक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्लॉग रन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना दिया जाएगा। एलबीएस चौराहे से होती हुई यह प्लॉग रन गांधी पार्क तक जाएगी। यहां प्रतिभागियों द्वारा पार्क को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया जाएगा। टॉउन हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस