राष्ट्रीय आपदा मोचक बल NDRF ने कलेक्ट्रेट में आपदा से बचाव हेतु दी ट्रेनिंग


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय आपदा मोचक बल NDRF  के द्वारा कलेक्ट्रेट, जिला प्रोबेशन कार्यालय, निर्वाचन, खनन,  के  अधिकारी/ कर्मचारियों को अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में आपदा से बचाव हेतु  ट्रेनिंग दिया गया। राजस्व विभाग में ट्रेनिंग, कार्यशाला मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें वज्रपात से बचने के लिए दामनी एप का प्रयोग करे सर्पदंश में क्या करे क्या न करे के बारे में बताया गया भूकंप से बचाव हेतु क्या करे क्या न करे शीतलहर में क्या करे क्या न करे स्कूलों में बच्चों को किस आपदा में क्या करे क्या न करे के बारे में बताया गया। 

          अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पूरे जनपद में आपदा से संबंधित जागरूकता किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आपदा से बचने के लिए क्या क्या कार्य किया जाय। 
          इस कार्यक्रम में आपदा से बचाव हेतु मॉकड्रिल कराया गया। बैठक में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण सहित आपदा लिपिक मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस