नवरात्रि विशेष:- माँ की महिमा
माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़
छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिले राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में आदिशक्ति का अभूतपूर्व मंदिर स्थित है।1600 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित यह मंदिर 2000 वर्ष से अधिक प्राचीन है. यहाँ माँ जगदंबा की बम्लेश्वरी देवी के रूप में उपासना की जाती है।मध्य-पश्चिम भारत में देवी का यह मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है।
प्राचीन काल में कामाख्या के नाम से प्रसिद्ध इस नगरी का निर्माण राजा वीरसेन ने संतान प्राप्ति के बाद करवाया था।