कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पर लगा मुकदमा वापस लेने की मांग
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए आज कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन में जिलाधिकारी के माध्यम से मांग किया गया है की उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय श्री अजय राय जी पर राजनीतिक प्रतिशोध को समाप्त करते हुए मुकदमा वापस लिया जाए।
ज्ञापन की अगुवाई जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने किया उनके साथ कांग्रेस नेताओं में जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सगीर खान विनय प्रकाश त्रिपाठी सेवा दल के अध्यक्ष प्रदुमन शुक्ला विकास मनोहर श्रीवास्तव अर्जुन वर्मा अरविंद शुक्ला अनिल सिंह राज किशोर शुक्ला मोहम्मद वसीम बाबा राम सिंगर भारती उपस्थित रहे