महिला हेल्पडेस्क ने नाराज दम्पति को समझा बुझाकर एक साथ रहने को किया राजी


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। थाना क्षेत्र धानेपुर अन्तर्गत ग्राम रुद्रगढ़ नौसी निवासिनी तवस्सुम पुत्री इस्लाम अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी इरफान पुत्र फतेह के हुआ था। जिसमे पारिवारिक विवाद को लेकर पति द्वारा मारा पीटा जाता है तथा खर्चा भी नहीं देते हैं और न् ही बीमारी का इलाज करवाते हैं।     
      उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये थाना धानेपुर के महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला आरक्षियों द्वारा दोनो दम्पति को बुलाकर  दोनों पक्षों की बातों को सुनने के पश्चात आपसी मतभेदों को दूर कर समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिसमे पति इरफान ने भविष्य में पत्नी को ऐसी समस्याएं न होने का आश्वासन दिया। दोनो पति पत्नी ने आपसी मतभेद खत्म करते हुए सुलह समझौता कर लिया। महिला आरक्षी द्वारा किये गए इस प्रयास को लेकर आम जनमानस में काफी प्रंशसा की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस