तीन अंतर्जनपदीय चोर को चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कर्नेलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली करनैलगंज उपनिरीक्षक आशीष कुमार तथा उपनिरीक्षक मनीष कुमार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम कारीपुरवा मौजा कौडहा थाना बौण्डी जनपद बहराइच निवासी आशीष सिंह उर्फ मर्जाद सिंह पुत्र राम अचल सिंह,ग्राम राजा बौण्डी थाना बौण्डी जनपद बहराइच निवासी संतोष कुमार मिश्रा पुत्र प्रेमनरायन एवं ईदू पुत्र दौलत इकहरा निवासी अलियार बगिया मौजा पठानपुरवा थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा
को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 06.07.2023 को वादी पवन कुमार यादव पुत्र मदन निवासी ग्राम कारीपुरवा मौजा कटहा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच के ट्रैक्टर-ट्राली में टेन्ट का समान लादवा कर कस्बा करनैलगंज लाये थे जहां से वादी को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए थे तथा दिनांक 20.09.2023 को वादी शकील अहमद पुत्र शब्बीर अली निवासी हारीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा के ट्रैक्टर-ट्राली में सटरिंग का समान लादवा कर रामलीला मैदान कस्बा करनैलगंज आये थे जहां से ड्राइवर को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए थे।इसी तरह जनपद बहराइच में एक अदद ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना को अंजाम दिया था।जिसके सम्बन्ध में वादीगणों द्वारा थाना कोतवाली करनैलगंज व कैसरगंज बहराइच में मु0अ0सं0-391/23, धारा 379,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा, मु0अ0सं0-555/23, धारा 420,379,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा तथा मु0अ0सं0-319/23, धारा 420,379,411 भादवि थाना कैसरगंज जनपद बहराइच में
अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जो जनपद गोण्डा, बहराइच व आसपास के जनपदों में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थें। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस