व्यवसायिक लोन न् मिलने से आजिज युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।।  नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लोन न करने पर आहत 26 वर्षीय  बेरोजगार युवक ने भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के बाहर डीजल डाल कर आग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। बचाते समय एक 17 वर्षीय किशोर भी जल कर घायल हो गया। दोनो की हालत गम्भीर बनी हुई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से शहर में हड़कम्प मच गया। मौके पर जिला के तमाम आला अफसरान पहुँच गए। इटियाथोक थाना क्षेत्र के  सरहारा पांडेय पुर निवासी दिव्यराज पांडेय पुत्र मुन्ना लाल पांडेय व प्रदीप कुमार पुत्र विश्व नाथ पांडेय दोनो एक साथ नगर कोतवाली के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा पर आए थे। दिव्य राज पांडेय ने प्रधानमंत्री रोजगार योजनाओं के अंर्तगत आर रो प्लांट लगाने के लिए लोन अप्लाई किया था।

 युवक के परिजनों ने बताया कि लोन अप्लाई करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी के यहाँ साक्षात्कार भी हुआ था। साक्षात्कार में कमेटी ने आरओ प्लांट लगाने के लिए पास कर दिया था। लोन की फाइल भारतीय स्टेट बैंक  के मुख्य शाखा में भेज दिया था। युवक लोन पास करने के लिए बैंक का चक्कर लगा रहा था। बैंक उससे कोई न कोई कागज़ मांगा करता था। दिव्य राज पांडेय उस कागज की पूर्ति भी कर रहा था। इस के बाद भी बैंक ने लोन नही किया।युवक बुधवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर आया और वहां के बैंक मैनेजर से मिलकर प्रधानमंत्री रोजगार योजना की फाइल को लोन करने की बात कहने लगा। इस पर बैंक मैनेजर ने फिर कोई बहाना बनाकर टालने लगे।जिसको लेकर युवक से कहासुनी हो गई।लोन न करने से आहत युवक ने बैंक के पास आग लगा लिया। साथ मे आये प्रदीप कुमार जल रहे दिव्यराज पांडेय को बचाते समय  जल गया। घटना के बाद हड़कम्प मच गया और तमाम लोगो की भीड़ और मौके पर नगर कोतवाली की पुलिस भी पहुच गई। घायल अवस्था मे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनो की हालत गम्भीर बनी हुई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस