मिल में कार्य करते समय मजदूर गिरकर हुआ चोटिल,इलाज के दौरान हुई मौत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत मोतीगंज स्थित बजाज चीनी मिल कुंदरखी में कार्य करने के दौरान एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिल के अधिकारियों ने उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 
              इस बावत थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह ने बताया कि कि लखीमपुर जिले के भीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतापुर गांव का रहने वाला युवक जसकरन 38 वर्ष जो मैकेनिक का कार्य करता था सुबह गिर गिया था। उन्होनें बताया कि परीजनों ने इस सम्बन्ध में अभी तक कोई तहरीर नही दी है। नगर कोतवाली की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। 
            वहीं बजाज चीनी मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह ने बताया कि मृतक चीनी मिल का कर्मी नही था।अरविंद कॉन्ट्रैक्टर के अंडर में कार्य करता था, फिर भी चीनी मिल 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद  देंगी। उन्होनें बताया कि मिल के अंदर कार्यरत सभी लोगो का बीमा है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस