झाड़ फूंक के नाम पर लाखो ठगने के आरोपी को किया पुलिस के हवाले

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नवाबगंज गोण्डा क्षेत्र के दत्तनगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए झाड़ फूंक के नाम पर एक व्यक्ति पर लाखो की ठगी करने का आरोप लगाया है.
दत्तनगर निवासी पप्पू यादव उर्फ़ ननकानू ने थाने पर दी गयीं तहरीर में बताया है कि मो फिरोज जो की वैशाली विहार प्रदेश का रहने वाला है. तथा ये क्षेत्र में सालो से झाड़ फूंक का काम कर रहा है. मेरे परिवार में भी झाड़ फूंक कर 4 लाख 72 हजार रूपये ले चुका है तथा और रूपये की भी मांग कर रहा था. पूरे परिवार पर वशीकरण भी कर रखा है.मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. ज़ब रूपये देने में असमर्थता जताई तो धर्म परिवर्तन करने की बात कहने लगा.पीड़ित ने इस संबंध में थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है. वहीँ इससे तंग आकर इसकी सूचना पीड़ित ने विश्व सनातन महासंघ हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को भी दी.उक्त व्यक्ति की तलाश कर संगठन के अध्यक्ष अमित सिंह ने परसापुर गाँव के लोगो के सहयोग से इसे दोपहर तक पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. अमित सिंह ने बताया की परसापुर गाँव में भी यह झाड़ फूंक करने गया था. वहां भी लोगो ने इसके द्वारा परेशान किए जाने की बात बताइ. तथा इसकी तलासी लेने पर इसके पास से दर्जन भर लड़कियो की तस्वीरे व उनके पीछे वशीकरण लिखा हुआ मिला है. ताबीज व अन्य आपत्तिजनक चीजे मिली हैं. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया की युवक ने सिर्फ झाड़ फूंक की है ये आम बात है. इसमें अभी कोई कार्यवाही नहीं की गयी है. विहिप आदि हिन्दू संगठनों ने कार्यवाही की मांग की है.

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस