नीट परीक्षा में 652 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुये शिक्षक पुत्र विभोर शुक्ला,परिजनों समेत बढ़ाया क्षेत्र का मान


 नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर विभोर शुक्ला ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चरहूँवा पूरेशुक्ल निवासी शिक्षक बृजेश शुक्ला के 19 वर्षीय बेटे विभोर शुक्ला ने नीट परीक्षा में 720 में 652 अंक हासिल कर माता- पिता समेत क्षेत्र का मान बढ़ाया है।इस संदर्भ में जानकारी देते हुये बाबा इन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि नाती विभोर ने पहले प्रयास में ही नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। विभोर ने गोण्डा मुख्यालय के सेंट जेवियर्स स्कूल एवं परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। जिसके बाद राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी की। विभोर की इस सफलता पर स्थानीय नागेश्वर शुक्ला, अनुज रस्तोगी, हरिओम कश्यप, योगेन्द्र सिंह, सोनी मिश्रा, अजय शुक्ला, महेश मिश्रा, दुर्गा प्रसाद सोनी, रोशन लाल सोनी, राजकुमार मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं विभोर ने इसका श्रेय अपने बाबा, माता पिता का आशीर्वाद व गुरुजनों की प्रेरणा बताया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस