आईपीएस आफिसर अंकित मित्तल निलंवित,पत्नी के साथ बदसलूकी करने के लगा आरोप

 


आईपीएस आफिसर अंकित मित्तल निलंवित,पत्नी के साथ बदसलूकी करने के लगा आरोप 


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

लखनऊ।। योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुये चुनार के तत्कालीन आरटीसी एसपी को सस्पेंड कर दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्नी के साथ बदसलूकी करने के आरोप में आरटीसी चुनार के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल को शासन ने निलंवित कर दिया है। पत्नी के शिकायत पर उन्हें गोंडा एसपी के पद से हटाकर चुनार आरटीसी भेजा गया था। महिला मित्र से संबंधो को लेकर विवाद के घेरे में आये वर्ष 2014 बैच के आईपीएस ऑफिसर अंकित मित्तल की पत्नी ने उनके ऊपर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए शासन को पत्र भेजा था। जिसकी जांच चल रही थी, जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर शासन ने उन्हें निलंवित किया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस