नहाने गये युवक सरयू नदी में डूबा, ढूंढने में जुटे गोताखोर
नहाने गये युवक सरयू नदी में डूबा, ढूंढने में जुटे गोताखोर
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नेलगंज में सरयू नदी में नहाने आया युवक डूब गया जिसका शव बरामद नहीं हो पाया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना कटरा बाजार के ग्राम खोदाहरी भदैया निवासी उदयपाल पुत्र चंद्रपाल शनिवार को सरयू नहाने कटराघाट स्थित सरयू नदी आया था और नहाते वक्त अचानक गहरे पानी ने चले जाने की वजह से डूबकर नदी में लापता हो गया।
सूचना मिलने पर कर्नेलगंज प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच जानकारी ली। शव तलाशने के लिए गोताखोरों को बुलवाया गया है।
खबर लिखे जाने तक निरन्तर प्रयास जारी है पर कोई कामयाबी नही मिल सकी।
