कुवैत पहुँचे विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह,जाना घायलों का हाल
घायलों का हालचाल लेने जुबेर अस्पताल पहुँचे विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। गत बुधवार को कुवैत में हुये अग्निकांड में घायल हुए भारतीय पीड़ितों का हाल जानने केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंचे। जहां जुबेर अस्पताल में जाकर आग की घटना में घायल भारतीय पीड़ितों से मुलाकात किया और उनका कुशल क्षेम जानने के साथ साथ शीघ्र स्वस्थ्य होने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि घायल सभी भारतीय लोग सुरक्षित हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणवीर सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालकर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आग त्रासदी में घायल लोंगो की सहायता व निगरानी करने तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गये लोंगो के शवों को शीघ्र स्वदेश वापस लाने के मकसद से स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिये तत्काल कुवैत रवाना हो गये।बताते चलें कि दक्षिणी कुवैत के अल-मंगफ में छः मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर 41 भारतीय श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गयी तथा पचास से अधिक घायल हो गये।
