कार व डीसीएम की भिड़ंत में बाल बाल बचे सवार, कार के उड़े परखच्चे
कार व डीसीएम की भिड़ंत में बाल बाल बचे सवार, कार के उड़े परखच्चे
रिपोर्ट:- आर के मिश्रापरसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पचईपुरवा मोड़ के समीप एक डीसीएम व कार की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमे कार में सवार लोग बाल बाल बच गये। दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम
बताते चलें कि कर्नलगंज परसपुर सीबीएन मार्ग पर स्थान पचईपुरवा मोड़ के पास कर्नलगंज की तरफ से आ रही हुंडई क्रेटा कार में सामने से आरही डीसीएम ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे कार तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन कार सवार लोग बाल बाल बच गये।
सड़क दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चेकार चालक ग्राम अटवा हर्रेया जनपद बस्ती निवासी अखिलेश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह कर्लेलगंज के मनकापुर से अपनी बेटी को विदा कराकर अपने घर जा रहे थे कि तभी तकरीबन सवा सात बजे रास्ते मे यह हादसा हो गया।उन्होंने बताया कि कार का एयरबैग खुल जाने की वजह से कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
सूचना पर डायल 112 व परसपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया।


