विद्युत समस्या को लेकर परसपुर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

 


विद्युत समस्या को लेकर एसडीओ को ज्ञापन देते परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व अन्य


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विद्युत व्यवस्था की समस्या को लेकर परसपुर विकास मंच के तत्वावधान में एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी विद्युत उपकेंद्र परसपुर को सौंपा गया। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने ज्ञापन देकर एसडीओ विद्युत को अवगत कराया कि परसपुर उपकेन्द्र के दो फीडरों त्यौरासी एवं उमरी बेगमगंज की अघोषित कटौती से शीघ्र निजात दिलाया जाये तथा पसका फीडर पर चल रही लो वोल्टेज की समस्या के बारे में अवगत कराते हुये कहा कि इस भीषण गर्मी के दौरान लो वोल्टेज एवं अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।


       परसपुर विद्युत उपकेन्द्र के उपखण्ड अधिकारी अमित मौर्या ने समस्या को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि इस सबका मुख्य कारण ओवरलोडिंग है।ओवरलोड की समस्या से निजात पाने के लिये कई ट्रांसफार्मर की मानक क्षमता को भी बढ़ाया गया है।कुछ नई लाइन भी बनाई जा रही है।आपसी संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि नगर के फीडर की एक घण्टे की विद्युत कटौती कर त्यौरासी व बेगमगंज फीडर की आपूर्ति की जाएगी।स्थायी निदान को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक दूसरा कोई उपकेंद्र नही बन पा रहा है तब तक ऐसी समस्या बनी रहेगी।


       इस दौरान अरुण कुमार सिंह,सील सिंह,विवेक तिवारी, पंकज गुप्ता, शिवांश मिश्रा, आशीष कुशवाहा, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस