बम फेंकने व दीवार तोड़कर नुकसान करने के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार
बम फेंकने व दीवार तोड़कर नुकसान करने के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज के पूरे डाल निवासी मेहीलाल पासवान द्वारा गत 22मई को लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया था कि वह अपना दीवाल बनाकर उसपर सीमेंट की चद्दर डालकर परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे थे कि विपक्षीगण मोटरसाइकिल व बोलेरो से 20- 25 की संख्या में आकर घर चढ़कर हाकी,डण्डा,गोला बम से हमला कर दिया।दीवाल,सीमेंट की चादर,तथा घर मे रखा सामान तोड़कर नुकसान कर दिया।उक्त सूचना पर पुलिस ने विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुये थाना उमरी बेगमगंज पुलिस टीम ने थाना तरबगंज के ग्राम खरजीत पुरवा मौजा जेठासी निवासी विष्णुदेव पासवान पुत्र रामभवन पासवान को उसके घर से गिरफ्तार करके घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर लिया है।
