मण्डलायुक्त ने नगर पालिका का निरीक्षण कर साफ-सफाई के दिए निर्देश

 


मण्डलायुक्त ने नगर पालिका का निरीक्षण कर साफ-सफाई के दिए निर्देश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने गोण्डा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर पहुंच कर साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल लाइन की बाल्मीकि बस्ती, गांधी पार्क के सामने नाला सफाई, मेवातियन, तोपखाना शास्त्री नगर व नगर पालिका कार्यालय के पास हो रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। 


👉*बरसात से पहले सभी बड़े नाले व नालियों की हो साफ सफाई........आयुक्त

इस मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश देते हुये कहा कि बरसात आने से पहले सभी नाले और नालियों की साफ सफाई करा दी जाए जिससे जल भराव की समस्या से निजात मिल सके। घनी बस्ती में निरंतर साफ सफाई कर कूड़े को तत्काल उठा लिया जाये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिले सभासदों से बातचीत कर साफ सफाई की व्यवस्था का हाल-चाल जाना जिस पर सभासदों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाती है।


👉 शहर में साफ सफाई में लापरवाही करने वालों के ल

खिलाफ ईओ करें कार्यवाही.......कमिश्नर


 उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। 

इस दौरान नगर पालिका से सम्बन्धित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस