अर्जुनदेव की शहादत के मद्देनजर गुरुद्वारा कर्नलगंज में शरबत, शिकंजी का किया जा रहा वितरण

अर्जुनदेव की शहादत के मद्देनजर गुरुद्वारा कर्नलगंज में शरबत, शिकंजी का किया जा रहा वितरण

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। विकास खण्ड कर्नलगंज स्थित गुरुद्वारा में शरबत,शिकंजी का वितरण किया गया। इस बावत सरदार भूपेंद्र सिंह सलूजा ने जानकारी देते हुये बताया कि सन 1984 में अमृतसर में स्वर्ण मंदिर हर मन्दिर साहिब में बच्चों औरतों के साथ हुये जुल्म अत्याचार एवं सिंह सिंहानिया की शहीदी एवं पांचवीं पातशाही शहीदों के सरताज गुरु अर्जुनदेव जी के देश और धर्म की लसानी शहादत को समर्पित इस कार्यक्रम का आयोजन कर्नलगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर एक जून से छः जून तक के लिए किया गया है। जिसमे बढ़ती गर्मी को देखते हुये सभी राहगीरों श्रद्धालुओं को प्रातः नौ बजे से सायं चार बजे तक निरन्तर ठंडा जलजीरा,शरबत, शिकंजी आदि की वितरण व्यवस्था की गई है। 



    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादार परमजीत सिंह, प्रियांशू, आर्यन,रोहित,युवराज सिंह, लवप्रीत सिंह,किरत सिंह,जशदीप सिंह,देवेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।

 

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस