महाविद्यालय में कराया गया योगाभ्यास, चेयरमैन रहे मौजूद
महाविद्यालय में कराया गया योगाभ्यास, चेयरमैन रहे मौजूद
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकासखंड परसपुर अंतर्गत स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नेशनल कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसकी मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह रहे।
इस दौरान योग प्रशिक्षक अभिषेक रस्तोगी द्वारा अनुलोम विलोम, भ्रामरी , ब्रजासन, भुजंगासन, सूर्यनमस्कर आदि विभिन्न योगासन कराते हुए उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गयी।
वहीं महाविद्यालय की मुख्य नियंता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 सीमा तिवारी ने कहा कि मानव जीवन में योग का बड़ा ही महत्व है।योग करने से शरीर स्वस्थ्य एवं दिल दिमाग भी चैतन्य रहता है।
एनसीसी प्रभारी डॉ0 हरेन्द्र कहा कि योग करने से शरीर मे उत्पन्न होने वाली बीमारियां जन्म ही नही लेने पाती हैं।शरीर मे स्फूर्ति रहती है।
इस अवसर पर डॉ० अरुण सिंह, डॉ० शिव प्रकाश सिंह, नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, रेवती रमन सिंह, रघुनाथ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राणा प्रताप शाखा के शिव कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह, सभाजीत सिंह, विश्वनाथ सिंह, पिंकू सिंह , रिंकू सिंह, सचिन, परसपुर ब्लाक कर्मचारी , आंगनवाड़ी कर्मचारी , तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट खुशबू, अंशु, सुमन, नंदिनी, माधुरी, शिवानी आदि लोंगो ने योगाभ्यास किया।




