रेलवे गुमटी के पास खंडहर में मिला अज्ञात का शव


 रेलवे गुमटी के पास खंडहर में मिला अज्ञात का शव

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली क्षेत्र के कटराघाट से आगे सरयू रेलवे गुमटी के पास एक अज्ञात शव पाया गया। जोकि कई दिनों पुराना बताया जा रहा है, बरामद शव से काफी दुर्गंध निकल रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटराघाट के निकट स्थित (रेलवे क्रॉसिंग)के पास निर्जन स्थान पर बने पुराने खड़हर के अंदर कई दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जब उस रास्ते से लोग जा रहे थे तो वहां से आ रही दुर्गंध की वजह से लोगों ने अंदर देखा तो एक शव पड़ा दिखाई दिया। लोंगों ने अनुमान लगाया कि उक्त शव तीन चार दिन पुराना है।जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करवाने के प्रयास में जुट गयी। लेकिन नतीजा शिफर रहा। शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना देकर साक्ष्य संकलन हेतु फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है ।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस