परिजनों की डांट का असर घर छोड़कर चला गया लड़का,पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

परिजनों की डांट का असर घर छोड़कर चला गया लड़का,पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली इटियाथोक के ग्राम विरमापुर निवासी ननके तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसका पुत्र विष्णु तिवारी सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई के साथ अरविन्द ओझा के पास कोचिंग पढ़ने जाता था। वहीं कोचिंग पढ़ने आ रही एक छात्रा को अपना मोबाइल नंबर देना चाहता था। इस बात को लेकर छात्रा के परिजन द्वारा उसकी पत्नी से शिकायत की गई। जिस पर बीते 11 जून की शाम को पुत्र विष्णु तिवारी को काफी डांट फटकार लगाई गई, उसके बाद वह भोजन करके सो गया। रात्रि करीब एक बजे वह बिना किसी से बताये ही घर से चला गया है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नही चल सका है। 

           इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर  अज्ञात के विरुद्ध छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्रवाही की जा रही है।


 

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस