वार्ड नं0 छः की सड़क बनी नाला,आना जाना हुआ दूभर,प्रशासन मौन
वार्ड नं0 छः की सड़क बनी नाला,आना जाना हुआ दूभर,प्रशासन मौन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अन्तर्गत वार्ड नम्बर छः मुरावन टोला में राम प्रसाद विश्वकर्मा के घर से पुत्तन लाल मास्टर के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क पर नाली का पानी बजबजा रहा है जिससे वार्डवासियों सहित क्षेत्रीयजनो को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अजी भाई साहब यह कोई नाला नही है,परसपुर वार्ड नं0 छः मुरावन टोला की सड़क का दृश्य हैस्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त जलभराव को लेकर कई बार ऑनलाइन शिकायत तथा वार्ड सभासद द्वारा अधिशाषी अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। लेकिन चुनाव के पांच साल का एक कार्यकाल बीत गया दूसरा कार्यकाल चल रहा है अभी तक कोई अधिकारी/ एवं जनप्रतिनिधि इस जलभराव की तरफ झांकने तक नहीं आया। वहीं नगर पंचायत के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय में बैठक कर सम्पूर्ण नगर का मुवायना कर रहे है।इस सड़क को लेकर पता नही क्यों मौन है।
उक्त जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराकर सड़क मार्ग को आवागमन हेतु बहाल करने की वार्ड निवासी रामप्रसाद विश्वकर्मा, प्रकाश पासवान,रुद्र प्रताप उर्फ मन्ना विश्वकर्मा,पुत्तन लाल मास्टर, दिनेश पासवान ने मांग की है।
इस बावत प्रभारी अधिशाषी अधिकारी धनुषधारी सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आया है सफाईकर्मीयों को भेजकर उसकी व्यवस्था जल्द से जल्द ठीक की जाएगी।

