जमीनी रंजिश में महिला को घर चढ़कर पीटा, मुकदमा दर्ज
जमीनी रंजिश में महिला को घर चढ़कर पीटा, मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम रेक्सडिया निवासिनी बिन्दुमती पत्नी बद्री यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को विपक्षीगण घर चढ़कर आये,जान से मारने की धमकी व गाली गलौज देते हुये लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे।पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम रेक्सडिया निवासी रामराज,दयाराम पुत्रगण हीरालाल यादव एवं सूरज पुत्र रामराज के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।
