भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह ने सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्रा को 1,48,843 मतो से किया पराजित
भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह ने सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्रा को 1,48,843 मतो से किया पराजित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा की लोकसभा सीट कैंसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करणभूषण सिंह ने लंबे मतों से जीत दर्ज करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का वर्चस्व आज भी क्षेत्र में पूर्व की भांति ही क़ायम है। लोकसभा क्षेत्र कैंसरगंज की जनता के दिलोदिमाग़ में उनकी तस्वीर आईने की तरह आज भी झलक रही है। उन्होंने मंच के माध्यम से जो बातें कही थी उसमे अधिकतर बातें सत्य साबित हो रही हैं। जिसमे करण भूषण सिंह की जीत भी शामिल है।
भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्रा को 1,48,843 मतो से पराजित कर अपना परचम लहराया। सरकारी आंकड़े के अनुसार भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह को 5,71,263 मत प्राप्त हुए हैं। ज़ब ईडी/ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगतराम मिश्रा को कुल 4,22,420 मत मिले है।

