दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,दस नामजद तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज
बाजार से घर जाते समय जमकर हुई मारपीट,
रिपोर्ट - आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत टेंगनहा गांव निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे शाहपुर बाजार से सौदा लेकर घर वापस जा रहा था। कि तभी पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठे विपक्षीगणो ने धारदार हथियार व लाठी डंडे से अचानक वार कर दिया।जिससे उन्हें चोटें आई।पुलिस ने उन्ही के गांव निवासी आशुतोष, गिरजाशंकर,विजय शंकर,मनके लाल,लालमनि, संजय सहित तीन अज्ञात के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे पक्ष आशुतोष त्रिपाठी का आरोप है कि सब्जी लेकर बाजार से घर जाते समय अनायास ही गाली गलौज देते हुये पिटाई कर दिया,तथा मोटरसाइकिल तोड़कर नुकसान कर दिया बचाने गये भाई गणेश शंकर को भी जान से मारने की धमकी देते हुये मारा पीटा।पुलिस ने टेंगनहा निवासी अशोक कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार व सुमित कुमार के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन अज्ञात व दस लोंगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
