गोण्डा लोकसभा सीट पर एक बार फिर कीर्तिवर्धन सिंह ने लहराया जीत का परचम सपा प्रतिद्वंदी श्रेया वर्मा को 46,224 मतो से दी शिकस्त


 गोण्डा लोकसभा सीट पर एक बार फिर कीर्तिवर्धन सिंह ने लहराया जीत का परचम सपा प्रतिद्वंदी श्रेया वर्मा को 46,224 मतो से दी शिकस्त

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। लोकसभा क्षेत्र गोण्डा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने ईडी/समाज वादी पार्टी की प्रत्याशी श्रेया वर्मा को 46224 मतो से पराजित कर एक बार पुनः अपनी जीत दर्ज कराई है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि राजा भईया की पहचान उनका सरल व्यतित्व होना है। राज घराने में जन्म लेने के बावजूद भी उन्हें ज़रा सा भी अभिमान नहीं है। उनसे मिलने के लिए जनता को काफी समय तक इंतजार भी नही करना पड़ता है। इन्ही खूबियों को लेकर उन्हें हर बार जनता अवसर दे रही है। 

सपा का जातीय समीकरण का भी जादू हुआ फेल,सरलता एवं सहजता के आगे.......

जातीय समीकरण के अनुसार श्रेया वर्मा को उनके सामने उतारा गया था। मगर यह जादू भी राजा भैया की सरलता को मात नही दे सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार कीर्तिवर्धन सिंह को 4,74,258 मत प्राप्त हुए हैं। ज़बकि ईडी/ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्रेया वर्मा को कुल 4,28,034 मत मिले है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस