गाजे बाजे व गगनभेदी जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

 


गाजे बाजे  व गगनभेदी जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जोकि नगर के धर्मनगर मार्ग स्थित आश्रम से बालपुर रोड, कर्नेलगंज मार्ग सहित विभिन्न मार्गों भ्रमण करने के पश्चात आश्रम पर आकर समापन की गयी।कलश यात्रा में सैकड़ो माताओं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर गगनभेदी जयकारों के साथ पैदल नगर भ्रमण किया।

    भगवान लड्डू गोपाल जी की मूर्ति को सिर पर धारण कर मुख्य                            यजमान ने किया नगर भ्रमण

 यज्ञाचार्य पं0 केदारनाथ मिश्रा ने बताया कि स्वामी श्री राकेश्वरानन्द पूरी जी महाराज के 12वें निर्वाण दिवस के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमे पूना महाराष्ट्र से पधारी कथा व्यास मुकताई महराज चालक के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराया जायेगा।

                  बड़ी संख्या में बेटियों ने भी उठाया कलश

इस अवसर पर साध्वी शशि दीदी,कपिल मिश्रा,साध्वी ममता,रामू बाबा,आरती,पंकज मिश्रा,निर्मला, श्रीकान्त मिश्रा सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस