बोरे में बंद मिला महिला का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी,आला अफसरान मौके पर


 बोरे में बंद मिला महिला का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी,आला अफसरान मौके पर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम पंचायत बसंतपुर राजा मौहरिया में कुंआना नदी में बने पुराने पुल के पास बुधवार दोपहर को बोरे में बंद एक महिला का शव पाया गया।आशंका है कि कई दिन पूर्व में उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को यहाँ पर फेंका गया है। सूचना पर पहुंची  इटियाथोक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है,कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उसकी मौत कैसे हुई है। शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस  के द्वारा उक्त शव की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है।घटनास्थल पर अडिशनल एसपी मनोज रावत,पुलिस क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा सहित डॉग एक्वायड व फॉरेन्सिक टीम ने पहुंचकर मौके की जांच कर साक्ष्य संकलन एकत्रित किया।

            भवानीपुर खुर्द पुलिस चौकी के इंचार्ज विवेक मौर्य ने बताया कि एक महिला (22) का शव बोरे में बंद पाए जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई।सूचना को संज्ञान में लेते हुये तत्काल पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

       इस बावत थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी है।उसकी मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही हो पाएगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस