मंडलायुक्त ने तरबगंज पहुंचकर तटबंध का किया निरीक्षण


मंडलायुक्त ने तरबगंज पहुंचकर तटबंध का किया निरीक्षण

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। बुधवार को देर शाम कमिश्नर देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील ने तरबगंज तहसील के अन्तर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित रहने वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सकरौर भिखारीपुर तटबंध के किलोमीटर 17 से 20 हजार के मध्य निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम तरबगंज व अधीक्षण अभियंता बाढ़ खण्ड को निरंतर तटबंध का निरीक्षण करने के निर्देश दिये।



 उन्होंने कहा कि जल स्तर पर निरंतर निगरानी रखी जाए खतरे के निशान से ऊपर जाने पर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने पर बचाव व राहत कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया जाए इसमें बिल्कुल भी देरी नहीं होनी चाहिए। सभी सम्बन्धित विभाग अलर्ट मोड में रहे जिससे कि लोगों के जान और माल का नुकसान न होने पायें। 


     इस दौरान अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस