नवागत थानाध्यक्ष ने अपराधों पर अंकुश एवं फरियादी के फीडबैक को बताया अहम
नवागत थानाध्यक्ष ने अपराधों पर अंकुश एवं फरियादी के फीडबैक को बताया अहम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर के नवागत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुये सभी फरियादियों की फरियाद सुनकर यथोचित न्याय करना तथा अपराधों पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि फरियादी बिना झिझक अपनी फरियाद कह सकते है।पीड़ित से न्याय व संतुष्टि को लेकर फीडबैक भी लिया जायेगा। महिलाओं की समस्या का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा।
