खेत फूंकने से जले आम व सागौन के पेड़,शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
खेत फूंकने से जले आम व सागौन के पेड़,शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजईपुरवा मधईपुर कुर्मी निवासी महिला निर्मला देवी पत्नी देवी प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 21 मई के दिन तकरीबन एक बजे विपक्षीगणो ने मेरे खेत में आग लगा दिया,जिससे खेत मे लगा सागौन व आम के पेड़ जल गये।जिसकी शिकायत करने पीड़िता विपक्षी के घर गयी जिसपर विपक्षियों ने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम विजई पुरवा निवासी कृष्ण कुमार,संदीप कुमार,प्रदीप तथा प्रेमनाथ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
