नाबालिग को लेकर हुआ फरार,भाई ने दर्ज कराया अपहरण का केस
नाबालिग को लेकर हुआ फरार,भाई ने दर्ज कराया अपहरण का केस
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत एक जून की सुबह विपक्षी दीपक उसकी 17 वर्षीय बहिन को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर कहीं चला गया है।
इस बावत कर्नलगंज कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित भाई के तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र कटरा बाजार अन्तर्गत ग्राम सुमेरपुर निवासी दीपक कुमार के विरुद्ध नाबालिक बालिका के अपहरण करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिकबकार्यवाही की जा रही है।
