पिता ने दर्ज कराई बेटी की गुमसुदगी
पिता ने दर्ज कराई बेटी की गुमसुदगी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरी खुर्द निवासी रामनाथ कोरी ने पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया है कि गुरुवार की सुबह तकरीबन नौ बजे उसकी पुत्री त्यौरासी स्थित एक सिलाई सेंटर पर जाने के लिये घर से निकली थी।देर शाम तक वापस घर नही पहुंची।तब आस पड़ोस तथा नात रिस्तेदारी में भी पता किया लेकिन कहीं पर भी कोई पता नही चल सका। बेटी के मोबाईल नम्बर पर कॉल करने पर उठ नही रह है।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की प्रार्थनापत्र पर गुमसुदगी दर्ज कर ली गई है।
