दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत
दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। बाइक की आमने सामने टक्कर होने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज के ग्राम नकहरा निवासी चुनई प्रसाद बाइक पर सवार होकर कहीं गए थे, वह बांध से होकर वापस घर आ रहे थे।कि तभी तेज रफ्तार से सामने से आ रही बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रोते बिलखते परिजनमृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने कोतवाली कर्नेलगंज में तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
इस बावत कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।

