पाँच वर्षीय बच्ची की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,क्या साधु वेषधारी युवक ने की बच्ची की हत्या

 


पाँच वर्षीय बच्ची की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,जाँच में जुटी पुलिस टीम

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र नवाबगंज में एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ घूम रही पांच वर्षीय का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आस पास के लोंगो के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक साधू वेध धारी संदिग्ध व्यक्ति के साथ एक बच्ची दिखाई पड़ी थी और पूछताछ में दोनों ने पिता पुत्री होने की बात बताई थी। लेकिन इसी बीच शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कटरा रेलवे क्रासिंग के पास एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय एवं जीआरपी इंस्पेक्टर राकेश राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। बाग में पेड़ की जड़ पर खून के निशान पाये गये हैं जिससे प्रतीत होता है कि बच्ची को पटककर हत्या की गई है वहीं पुलिस साधू वेषधारी संदिग्ध पिता की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतका के शव के पास से मिले राशन कार्ड में दतिया मध्य प्रदेश का पता अंकित है जिससे कवायद लगाई जा रही है कि मृतक व उसके पिता मध्यप्रदेश के  रहने वाले है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लेकर साक्ष्य संकलन किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस