थाने से महज सौ मीटर दूरी पर खड़े वाहन की बैटरी चोरी,पीड़ित ने दी तहरीर


थाने से महज सौ मीटर दूरी पर खड़े वाहन की बैटरी चोरी,पीड़ित ने दी तहरीर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर में चोरी की घटनाएँ लगातार चरम पर है। कहीं भैस चोरी तो कहीं मोटर चोरी के साथ साथ कई गाड़ियों की बैटरियां भी चोरी हो गयी। जिसका जांच पड़ताल के हवाला देकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिससे चोरों के हौंसले और बुलंद हैं। परसपुर क्षेत्र के सिंगरिया निवासी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि थाने से महज सौ मीटर के अंदर खड़ी उनकी निजी बस संख्या यूपी 41 टी 8907 की बैटरी 24 जून सोमवार की रात में अज्ञात चोर खोल ले गये। बैटरी चोरी प्रकरण की लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर दी गई। 


👉सफेद हाथी साबित हो रहे नगर पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे..


पीड़ित का कहना है कि जिस जगह पर उसकी गाड़ी खड़ी थी उसके दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुये है। अब सवाल यह उठता है कि क्या सीसीटीवी कैमरे का भी डर इन चोरों को नही है। या फिर यह सीसीटीवी सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गये है।चल ही नही रही रहे है,जिसकी निष्क्रियता की जानकारी इन चोरों को है जिससे पिछले छः माह में तीन चार गाड़ियों की बैटरियों की चोरी हो चुकी है।उन्होंने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुये 3/4 लोंगो को ले जाकर पूंछताछ करने के पश्चात छोड़ दिया।पीड़ित का कहना है कि उसकी पूर्व में हुई बैटरी चोरी की घटनाओं के लेकर दी गयी तहरीर पर न् तो मुकदमा पंजीकृत किया गया न् ही कोई आस्वासन दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस