केक काटकर कांग्रेसीजनों ने मनाया पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन

 


केक काटकर कांग्रेसीजनों ने मनाया पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गयी। वहीं जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर कचेहरी परिसर में 54 किलो लड्डू का वितरण किया गया।



तदुपरांत कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल और मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर देश के जन-जन से जुड़कर उनकी वास्तविक समस्याओं को जानकर ई डी, सीबीआई, सत्ता शासन के दबाव को दरकिनार कर राहुल गांधी ने जिस तरह अपने मान अपमान की परवाह ना करते हुए देश के संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा की लड़ाई लड़ी और जनादेश 2024 प्राप्त किया। हम सबको उससे सबक लेकर आज से ही 2027 के लिए तैयार होना होगा।



          कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला एवं प्रवक्ता शिव कुमार दुबे तथा अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान,सभासद शाहिद अली कुरेशी,अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद वसीम सिद्दीक़ी,विनय प्रकाश त्रिपाठी,चांद खान,आबसार अहमद अविनाश मिश्रा,लाल बाबू कनौजिया,अरविंद शुक्ला,वाजिद अली,मन्ना खान,प्रमोद कुमार कनौजिया,वरिष्ठ कांग्रेसी शुक्ला प्रसाद,टी एन फारूकी,बंशीधर वर्मा,आरती देवी सहित तमाम कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस