आगामी बकरीद त्यौहार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
आगामी बकरीद त्यौहार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गतथाना परसपुर परिसर में आगामी बकरीद त्यौहार के मद्देनजर उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव की अध्यक्षता तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक के दौरान एसडीएम कर्नलगंज ने सभी लोंगों को बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुये कहा कि कोई नई परम्परा कदापि लागू नही की जाएगी और न् ही कोई ऐसा कार्य किया जायेगा कि जिससे किसी को भी क्षति व तकलीफ पहुँचे।वहीं सीओ कर्नलगंज चंद्रपाल शर्मा ने उपस्थित सभी लोंगो से किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या के बारे में पूछा। जिसपर किसी ने भी कोई समस्या का वर्णन नही किया। उन्होंने कहा कि बकरीद त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाते हुये प्रशासन का सहयोग करें।अराजकता फैलाने वाले पर नजर रखें अफवाहों को नजरअंदाज करें।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में कोई किसी भी प्रकार की अफवाहें फैलता है या आरजकता पैदा करता है तो उसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें।ताकि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान चेयरमैन वासुदेव सिंह,कलीम,मो0 सऊद खान,पंकज सिंह,इरफान,मोबीन खान,अतहर अली,मुस्तकीम फारूकी,मो0 रजा खानअर्जुन सिंह,रियाज खान सहित अन्य तमाम क्षेत्रीय ग्राम प्रधान,मौलाना एवं सम्भ्रांतजन मौजूद रहे।


