कुड़ियाव जामा मस्जिद में अता की गई बकरीद की नमाज
कुड़ियाव जामा मस्जिद में अता की गई बकरीद की नमाज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुड़ियाव स्थित मस्जिद मेंबकरीद की नमाज अता की गयी।उक्त जानकारी देते हुये ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सऊद खान ने बताया कि आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के रूप में मनाये जाने वाले इस त्यौहार को लेकर लोगों ने कुड़ियाव गाँव की जामा मस्जिद मे सैकड़ो की संख्या में लोंगों ने नमाज पढ़ी।उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद कुड़ियाव के पेश इमाम बाबा अमानतरजा खान कलीमुल्ला के द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज अता कराई गई तदुपरांत खुदा से मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद देते नजर आये।
गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद देते
प्रधान प्रतिनिधि सऊद खान

