लुटरों ने बिना नम्बर की अपाची गाड़ी का किया इस्तेमाल,पहले पूछा रास्ता फिर लुटे लाखों के आभूषण,मुकदमा दर्ज


 लुटरों ने बिना नम्बर की अपाची गाड़ी का किया इस्तेमाल,पहले पूछा रास्ता फिर लुटे लाखों के आभूषण,मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत नगरपंचायत राजपुर निवासी राजन कुमार सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि चरसड़ी चौराहे पर “मदन लाल जी ज्वैलर्स” के नाम से उसकी दुकान है। पीड़ित राजन सोनी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने पिता मदन लाल सोनी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौटते समय चरसडी चौराहे से लगभग एक किलोमीटर आगे पहुंचे थे तभी सफेद रंग की बिना नम्बर की अपाची मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका। उनके रुकते ही अपाचीसवार बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर सामान से भरा पिट्ठू बैग लूटकर फरार हो गए।

      पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में 2 जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाला, एक सादा गोल टप और एक ओम का डिब्बा था जिसमें लगभग 15 ग्राम सोने का लाकेट था। इस लूट की घटना के संबंध में राजन सोनी ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। 

      इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बाइकसवार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस