अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु 30 श्रद्धालुओं पहला जत्था रवाना
अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु 30 श्रद्धालुओं पहला जत्था रवाना
👉बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु प्रति वर्ष जाते हैं शिव भक्त .......
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा के विकास खण्ड कर्नेलगंज से 30 दर्शनार्थियों का जत्था बाबा अमर नाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल श्रद्धालु शिव भक्तों ने जय बाबा बर्फ़ानी, बम बम भोले के जयकारे लगाए। बताते चले कि कर्नेलगंज क्षेत्र के बाबा बरखण्डी नाथ मंदिर के महंत के सुनील पूरी नेतृत्व में बाबा बर्फानी अमरनाथ जी के दर्शन को तहसील करनैलगंज क्षेत्र के छतईपुरवा, सोनवार, भितिहा व शाहपुर धनावा के 30 श्रद्धालुओं का जत्था गोण्डा रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस से रवाना हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में क्षेत्र के प्रसिद्ध बरखंडीनाथ महादेव मंदिर के महंत,ओम प्रकाश गोस्वामी,कपिल देव मिश्र,शेषराम गोस्वामी,राजेश पाण्डेय,दिनेश मिश्र,भवानी शुक्ल,दीवान पाण्डेय,रमेश तिवारी,भोलानाथ पाण्डेय,अजय पाण्डेय,रामकिशोर बाबा,रमेश पाण्डेय,अंशुमान मिश्र,अम्ब्रीश तिवारी,भैरव तिवारी,अनूप,शिव जी,निरंकार,रिंकू,वीरेंद्र,शौर्य प्रताप,अभय प्रताप,सुरेश अवस्थी,श्याम कुमार आदि रहे। महंत सुनील पुरी ने कहा कि ज्यादा न् हो सके तो जीवन में एक बार अमरनाथ बाबा का दर्शन अवश्य करना चाहिए। वहीं करीब पंद्रह वर्षों से लगातार अमरनाथ जी की यात्रा करने वाले दिनेश मिश्र कहते हैं कि बाबा बर्फ़ानी के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार धन धान्य से सुखी रहता है।
