गाड़ी रोकवाकर बीज सप्लायर को पीटा,अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाड़ी रोकवाकर बीज सप्लायर को पीटा,अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज के अकौनी पूरे जरौली, बड़नापुर निवासी अजय कुमार मिश्रा ने परसपुर पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि वह कम्पनी द्वारा दिये गए बीजों की सप्लाई का काम करता है। इसी बीज सप्लाई को लेकर भौरीगंज स्थित एक दुकान पर बोलेरो गाड़ी स जा रहा था कि तभी पसका मोड़ के आगे उसकी गाड़ी के आगे लाल रंग की दिल्ली नम्बर वाली स्विफ्ट कार को लाकर रोक दिया। तथा उसमें से तीन चार व्यक्ति निकलकर आये और हाकी डण्डे मारने लगे उसकी गाड़ी का शीशा वगैरह फोड़कर नुकसान कर दिया। वहाँ से वह भौरीगंज की तरफ कार लेकर भाग गये।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोंगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
