बालू लदे ट्रक से टकराई बाइक,दो युवक जख्मी,जिला अस्पताल रेफर
बालू लदे ट्रक से टकराई बाइक,दो युवक जख्मी,जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज में परसपुर मार्ग पर बबुरास के समीप बालू लदे ट्रक से बाइकसवार भिड़कर जख्मी हो गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार बबुरास के पास सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान के सामने ट्रक बालू गिराने पहुँचा था।तभी परसपुर की तरफ से बाइक द्वारा ग्राम पसका परसपुर निवासी रामू (40) व प्रियांशु (25) आरहे थे। ट्रक चालक बालू गिराने के लिए बालू से लोड ट्रक घुमाने लगा तब तक बाइकसवार ट्रक से टकरा गये। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीयजनो ने एम्बुलेंस की मदद से चोटिल बाईकसवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
