जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डण्डे, दो की हालत गम्भीर,गोण्डा रेफर
जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डण्डे, दो की हालत गम्भीर,गोण्डा रेफर
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नेलगंज के ग्राम नगवा कला बाबूपुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। आखिरकार खूनी संघर्ष का रूप धारण कर जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। इस मामले में दो महिलाओं समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संदर्भ में पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि उसके सहन दरवाजे की जमीन पर विपक्षी निर्माण कर कब्जा करना चाहते हैं।जिसे रोकने पर विपक्षीगण एकराय होकर हमला बोल दिया।जिसमें 4 लोगो को चोटें आयी।
घायलों में दो की हालत गंभीर है जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोण्डा रेफर कर दिया गया है। उक्त मामले में जानकारी हेतु जब प्रभारी निरीक्षक से जरिये दुरभाष संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका।

