सीएचसी कर्नेलगंज पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आठ जनवरी को........…नेत्र चिकित्सक डॉ0 ऐके गोस्वामी
सीएचसी कर्नेलगंज पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आठ जनवरी को........…नेत्र चिकित्सक डॉ0 ऐके गोस्वामी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा की जिला अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नेलगंज में आगामी आठ जनवरी (बुधवार) को निशुल्क स्क्रीनिंग नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। नेत्र चिकित्सक डॉ0 ऐके गोस्वामी ने बताया कि उक्त शिविर के दौरान नेत्र संबंधी बीमारियां जैसे नाखूना,नासूर,ट्रेकोमा व अन्य गंभीर बीमारियों की जांच एवं इलाज तथा ऑपरेशन योग पाए गए मोतियाबिंद वाले मरीजों का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन वाले मरीजों को अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन द्वारा लाने व लेजाने की व्यवस्था है।उन्होंने बताया कि वाहन सुविधा सीएचसी कर्नेलगंज से अयोध्या ले जाएगी तथा ऑपरेशन के पश्चात पुनः अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वापस आ जाएंगे।इस संदर्भ में शिविर का लाभ लेने के लिये डॉ0 गोस्वामी ने क्षेत्र के मरीजों से अपील करते हुये कहा है कि मरीज अपना आधार कार्ड लेकर आगामी मंगलवार को सीएचसी पर पहुंचकर पंजीकरण कराएं, जांच कराए एवं बुधवार को ऑपरेशन हेतु भेजने की व्यवस्था की जाएगी । नेत्र शिविर अनरवत प्रत्येक बुधवार को जारी रहेगा ।
